Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुनामी पीड़ित महिला के साथ दिखीं वाट्स

watts will see tsunami victims women

10 अक्टूबर 2012

स्पेन। हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स अपनी नई फिल्म 'द इम्पॉसिबल' के स्पेन में हो रहे पहले प्रदर्शन दौरान सुनामी से पीड़ित महिला मारिया बेलॉन के साथ नजर आईं। फिल्म की कहानी 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के दौरान बेलॉन के पति के खो जाने और उन्हें ढंढूने की कोशिश पर केंद्रित है। सुनामी के दौरान वह, अपने पति और दो बच्चों के साथ थाइलैंड में थी। 44 वर्षीया वाट्स ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वाट्स ने सफेद रंग का पोशाक पहन रखी थी और बेलॉन के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं।

इस फिल्म में अभिनेता इवान मैकग्रैगॉर और टॉम हालैंड भी है। जुआन एंटोनियो बेयोना निर्देशित यह फिल्म 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: samanya
33308

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020